{"_id":"68a384765021f27ed70b2541","slug":"the-producers-of-the-district-will-spread-the-fragrance-of-jaggery-and-spices-in-noida-international-trade-show-shamli-news-c-26-1-smrt1047-147808-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में गुड़ और मसालों की महक बिखेरेंगे जिले के उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में गुड़ और मसालों की महक बिखेरेंगे जिले के उत्पादक
विज्ञापन
-ट्रेड शो में चमकेगा शामली का स्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले की पहचान बन चुके गुड़ और मसाले अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खुशबू और मिठास बिखेरेंगे। नोएडा में आगामी उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में शामली के उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नोएडा एक्सपोमार्ट में 25 से 29 सितंबर तक इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के खरीदार, निर्यातक और उद्योगपति शिरकत करेंगे।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने बताया कि शामली जिले से गुड़ और मसाला उत्पादक उद्यमियों ने स्टॉल लगाने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही जिले के युवा उद्यमियों, महिला एमएसएमई और अन्य निर्यातकों को भी अपने उत्पाद मेले में ले जाने और प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
मेले में नौ वर्ग मीटर के स्टॉल 15,000 से 18,585 रुपये की दर पर उपलब्ध होंगे। स्टॉल बुकिंग के लिए जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र, शामली और मुजफ्फरनगर से संपर्क किया जा सकता है। इंटरनेशनल ट्रेड शो से उम्मीद है कि जिले के पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध होगा।