{"_id":"668db28ee9cbf63928013564","slug":"the-population-of-jhinjhana-road-remained-without-electricity-throughout-the-night-shamli-news-c-26-1-sal1002-124146-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रातभर बिना बिजली के रही झिंझाना रोड की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रातभर बिना बिजली के रही झिंझाना रोड की आबादी
Wed, 10 Jul 2024 03:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। उमस भरी गर्मी में झिंझाना रोड के लोग सोमवार की रात बिना बिजली के रहे। रातभर गर्मी से जूझने के बाद सुबह पानी की परेशानी से जूझना पड़ा। सूचना के बाद भी रात में किसी ने सुध नहीं ली। नौ घंटों के बाद सुबह ऊर्जा कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक करके आपूर्ति सुचारू कराई।
झिंझाना रोड पर सोमवार की रात करीब नौ बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली जाने के बाद लोग परेशान हो उठे। बच्चे बिलबिला उठे। लोगों ने ऊर्जा अधिकारियों को फोन किया। आरोप है कि किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। रात लोगों ने जागकर गुजारी। मंगलवार सुबह पानी की समस्या हो गई। लोगों को इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके लिए नगर पालिका से भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। नौ घंटे बाद सुबह विद्युत कर्मचारियों को सुध आई और उन्होंने आकर ट्रांसफार्मर को ठीक किया। रातभर सुनवाई न होने पर लोगों ने आक्रोश भी जताया।
जेई सौरभ का कहना है कि बारिश के कारण बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था, अब आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया है।