फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police warned that they would surround the settlement of the accused who had taken the young woman away.

Shamli News: युवती को ले जाने वाले आरोपी की बस्ती को घेरने की चेतावनी

Fri, 30 Jan 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The police warned that they would surround the settlement of the accused who had taken the young woman away.
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों का पिता बघरा निवासी आरिफ एक सप्ताह पहले हिंदू युवती को बहला फुसला कर ले गया। इस पर स्वामी यशवीर महाराज ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि युवती के नहीं मिलने पर आरोपी की बस्ती का घेर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी आरिफ अवैध रूप से चिकित्सा करता है। चिकित्सा के दौरान ही उसने युवती को बहला फुसला लिया और एक सप्ताह पहले उसको लेकर लापता हो गया है। पुलिस को सूचना दी लेकिन अभी तक युवती को तलाश नहीं किया जा सका है। बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज से मिले।
विज्ञापन

स्वामी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में बेटी को तलाश कर परिवार को नहीं सौंपा गया तो वे आरोपी आरोपी की बस्ती को घेर कर किसी को भी बाहर नहीं निकलने देंगे। हिंदू गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। स्वामी की चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed