फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police have recovered of Brezza car after stolen from the police station in Shamli

Shamli : कोतवाली से चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ में उगला पूरा सच

Sat, 22 Apr 2023 08:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

Shamli News : कोतवाली से चोरी हुई ब्रेजा कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोचा है, जिसने पूछताछ के दौरान पूरा सच उगल दिया।

विज्ञापन
The police have recovered of Brezza car after stolen from the police station in Shamli
ब्रेजा कार

विस्तार

शामली शहर कोतवाली से एक सप्ताह पहले चोरी हुई ब्रेजा कार को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल दो आरोपी फरार है। आरोपियों ने कार को करीब दो माह पहले सहारनपुर से चोरी किया था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पहले 15 अप्रैल की शाम को हनुमान धाम रोड से ब्रेजा कार को लावारिस हालत में बरामद कर कोतवाली परिसर में खड़ा किया था। उसी रात को कोतवाली से कार चोरी हो गई थी। पुलिस को इसका पता अगले दिन सुबह चला था। कोतवाली के माल मोहर्रिर अमित कुमार की तरफ से कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी अभिषेक ने बताया कि कोतवाली से चोरी हुई ब्रेजा कार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में एक आरोपी रजत उर्फ बंटी सैनी निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अजय निवासी हनुमान धाम मार्ग शामली और संजीव उर्फ फौजी निवासी हरियाणा फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाकी पर गिरी गाज: पीड़ित को भ्रमित करने के मामले में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू, जानें पूरा मामला

एसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी रजत ने बताया कि वह और उसके दोनों साथी अजय और संजीव मिलकर कार चोरी करते हैं और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते हैं। इसके बाद चोरी की कार को बेचकर जो रकम मिलती है, उसे तीनों आपस में बांट लेते हैं। कोतवाली से चोरी की गई ब्रेजा कार और एक अन्य ब्रेजा कार उन तीनों ने सहारनपुर शहर से इसी साल फरवरी में चोरी की थी। दूसरी ब्रेजा कार संजीव व अजय के पास है, जिसको उन्होंने बेचने के लिए कहीं छिपा कर खड़ा कर रखा है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप

भेद खुलने के डर से कोतवाली से चोरी की थी ब्रेजा कार
एसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी रजत ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने कार को सहारनपुर से चोरी कर अजय के घर के पास शामली में खड़ी कर दी थी। इस कार को पुलिस उठाकर ले गई थी। चोरी की कार होने का पता पुलिस को न चल जाए तो उन्होंने कोतवाली से ही कार को चोरी करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, संजीव ने सीआरपीएफ के दरोगा की वर्दी पहनी थी। कार की चाबी उनके पास पहले से ही थी। इसके बाद वे तीनों कोतवाली पहुंचे। संजीव ने उनसे कहा कि तुम कार को धीरे से ले आना। अगर पुलिस वाले कुछ कहेंगे तो वह बात कर लेगा। इसके बाद वे कार को चोरी कर हरियाणा ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed