फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police administration was on alert regarding Friday prayers

Shamli News: जुमे की नमाज़ को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police administration was on alert regarding Friday prayers
कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा मे ंतैनात जवान-संवाद
कैराना। ईद उल अजहा से एक दिन पहले जुमे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सभी जगह जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वहीं ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कडे बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर की प्रमुख जामा मस्जिद, बीबो वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, एमपी वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम, दरबार वाली मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। शनिवार को ईद उल अजहा पर्व की नमाज व जानवरों की कुर्बानी शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने लोगों से मिलजुल कर व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए जाने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने कुर्बानी के पशु के अवशेष खुले में न डालने तथा कुर्बानी के बाद जानवरों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed