फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The plans center on irregularities miffed

केंद्र की योजनाओं में अनियमितता पर खफा

Tue, 29 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 29 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
The plans center on irregularities miffed
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में खस्ताहाल कैराना बाइपास, प्रधानमंत्री सड़क योजना में सड़क की अच्छी गुणवत्ता न होने पर लोक निर्माण विभाग आरईएस के अधिकारियों से सांसद हुकुम सिंह ने कड़ी नाराजगी प्रकट की। विकास कार्यों में गुणवत्ता न होने पर दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

सोमवार को डीएम  कैंप कार्यालय में कैराना के सांसद हुकुम सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनेरगा, प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने अवगत कराया कि मनरेगा योजना में एक करोड़ चार लाख रुपये की धनराशि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जल संरक्षण के तहत वर्ष 2015-16 में  जिले में  59 तालाबों को पूर्ण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम भूरा, अकबरपुर सुन्हैटी, आदमपुर व ताजपुर सिंभालका के कार्यों की जाँच कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सिक्का के पास नाले में जलभराव से भूू-जल के प्रदूषित होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा सिंचाई विभाग को इस नाले की योजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों से तहसील ऊन के 27 ऐसे ग्रामों में दीनदयाल उपाध्याय योजनांतर्गत विद्युतीकरण न होने पर जानकारी ली।

इस मौके पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सतगुरु श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में दीन दयाल उपाध्याय योजना में कार्यदाई संस्था का गठन न होने पर  अभी तक विद्युतीकरण नही हो सके। शामली ब्लाक के लांक, लिसाढ़, बहावड़ी कुड़ाना आदि बडे़ ग्रामों में स्थापित विद्युत केन्द्रों के सही संचालन के निर्देश दिए।

कैराना बाइपास खस्ता हाल होने पर निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर सांसद भड़क गए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि कैराना बाइपास निर्माण के लिए धनराशि  ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्वीकृत नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कांधला क्षेत्र में बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी प्रकट की।

उन्होंने भारत सरकार की निष्प्रयोज्य प्लास्टिक को तारकोल में मिक्स करने की नवीन तकनीक अंगीकार  कराकर अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया है। उन्होंने कृष्णा नदी को पुनर्जीवित करने हेतु नदी में पानी का बहाव बढ़ाने तथा तालाबों को गहरा करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।


बैठक में विद्युत वितरण खंड प्रथम के विजयपाल सिंह, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता  सुभाष चंद्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसपी सिंह, पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता मनोज शाहू  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed