{"_id":"5acbb7d24f1c1b5d6b8b4a94","slug":"the-people-of-the-country-believe-in-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की जनता को भाजपा पर विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की जनता को भाजपा पर विश्वास
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि इतिहास में पहली बार देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिसके नाम का डंका विदेशों में भी बज रहा है। देश के युवाओं, बुजुर्गों में प्रधानमंत्री के प्रति भरोसा बढ़ा है, क्योंकि चार साल के भीतर केंद्र सरकार पर एक भी रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
सोमवार को शामली में कैराना रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में युवा संवाद मंच की ओर से युवा महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद, रिश्तेदारी से ऊपर उठकर कार्य किया। एक भी रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप केंद्र सरकार पर चार साल के कार्यकाल के दौरान नहीं लगा। क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और पारदर्शी ढंग से योजनाएं लागू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि एक साल पहले यूपी में ऐसा हाल था कि माता-बहनें सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, लेकिन एक साल के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके सुरक्षित माहौल जनता को दिया है। आज देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। सबसे ज्यादा सांसद और सबसे ज्यादा विधायक हैं, क्योंकि देश की जनता को भाजपा पर भरोसा है।
विज्ञापन
कहा कि युवाओं के बलबूते देश आगे बढ़ रहा है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि तकनीकी शिक्षा के साथ ही संस्कारवान बने और देश की तरक्की में अपना योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर, भाजपा नेता मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व सांसद हरपाल पंवार, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, डाक्टर वरुण वीर, राजेश गौड़, हरवीर मलिक और डॉक्टर रामजीलाल कश्यप ने भी विचार व्यक्त किए।
संचालन युवा संवाद के संयोजक यतेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर सहित करीब 14 जिलों से युवा शामिल हुए।
चौधरी चरणसिंह के सपनों को पूरा कर रही भाजपा ः राणा
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हैं। चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए ही बागपत की रमाला चीनी मिल के विस्तार और 27 मेगावाट का बिजली उत्पादन प्लांट लगाने को मंजूरी दिलाई और जल्दी ही कार्य शुरू होगा। भाजपा का फोकस युवा और किसान हैं, उनके हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं।
वहीं, उन्होंने कहा कि एक समय था, जब कैराना में अपराधियों के कारण आम जनता का सड़कों पर चलना दूभर था। व्यापारियों की हत्या कर दी जाती थीं। आज किसी बदमाश की औकात नहीं, किसी की तरफ आंख उठाकर देख सके। अपराध करने वाला एक लाख का इनामी, तो कभी 50 हजार का इनामी चला गया, अब यही सुर्खियों होती हैं।
बदमाश जेल से बाहर आना नहीं चाहते तथा बदमाशों से जेल भर गई हैं। इस परिवर्तन का कारण यही है कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब पुलिस की भर्ती होती थी, तो एटा, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज तक सीमित रहती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सबकुछ पारदर्शी कर दिया है। किसानों के बारे में कहा कि गन्ना उत्पादन में किसानों ने रिकार्ड तोड़ दिए। चीनी मिलों में तब तक पेराई चलती रहेगी, जब तक खेत में गन्ना खड़ा है।
किसान, युवाओं के हित में हो रहे कार्य ः बालियान
सांसद संजीव बालियान ने कहा कि 2014 से पहले देश में रोज घोटाले होते थे, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने पर देश का माहौल ठीक किया। उनके जैसा ईमानदार नेता पहले नहीं हुआ। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे में निर्दोष लोगों पर साजिशन मुकदमे दर्ज हुए, तब वह लोग कहां थे, जो आज जाति बिरादरी के नाम पर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। दंगे के 131 मुकदमे वापस कराने का वादा भाजपा ने किया था, उस पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी मुहर लगाई। पहली बार भाजपा सरकार ने चीनी से आयात शुल्क 100 प्रतिशत कर दिया, बाहर से चीनी नहीं आ रही। साथ ही उन्होंने कहा कि एथेनॉल के प्रयोग को लेकर नीति बनाई जाए, ताकि गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या दूर की जा सके।
तब कहां थे सामाजिक समरसता दिखाने वाले ः उमेश मलिक
शामली। बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आज कुछ लोग धर्म निरपेक्षता और सामाजिक समरसता का नाम लेकर समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोग तब कहां थे, जब 2013 में लोगों पर कष्ट आया था। जनता के बीच संघर्ष करने वालों में संजीव बालियान और सुरेश राणा ही थे। तब 18 और 28 वर्ष के नौजवानों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा रहा था, लेकिन तब केंद्र और यूपी सरकार का कोई नुमाइंदा उनका दर्द सुनने नहीं आया था। ऐसे लोगों से सावधान रहें। वह कैराना उपचुनाव और लोस चुनाव को ध्यान में रखकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।