फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The opposition was teaching us mathematics of 6-7: Chaudhary Jayant Singh

विपक्षी हमें 6-7 का गणित सीखा रहे थे : चौधरी जयंत सिंह

Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The opposition was teaching us mathematics of 6-7: Chaudhary Jayant Singh
ऊन/चौसाना। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि विपक्षी हमें 6-7 का गणित सीखा रहे थे, जबकि गठबंधन के बाद हम एक और एक 11 हैं। भाजपा के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। देश का और अधिक विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी जयंत सिंह मंगलवार को ऊन कस्बे में थानाभवन मार्ग स्थित पीर के निकट भट्ठे के खाली मैदान पर बीजेपी-रालोद गठबंधन की पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शतरंज तो आप लोग खेलते ही होंगे। शतरंज में एक ऐसी चाल है, जो प्रतिद्वंदी को यह दिखता है कि विपक्षी कमजोर हो गया है और इसके बाद मात देते हैं। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ ऐसा ही विपक्षी हमारे साथ करना चाहते थे। वो हमें बेगम दे रहे थे और राजा मारना चाह रहे थे। यानी कैराना सीट हमसे ले रहे थे और मुजफ्फरनगर हमें दे रहे थे। हमें कोई मलाल नहीं है। मेरी जिम्मेदारी मेरे लोगों के लिए है। कहा कि कई बार कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं, लोगों को मनाना पड़ता है। भाजपा के साथ मिलकर रालोद किसानों के हित में काम करेगी। भाजपा लगातार विकास कार्य कर रही है। पिछली किसी भी सरकार ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम नहीं किया। सिर्फ भाजपा सरकार ने उन्हें भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान दिया। देश की केंद्र सरकार प्रबल इच्छाशक्ति की सरकार है। जिन्होंने करके दिखाया है कि कोई छोटा बड़ा नहीं होता है।
विज्ञापन

बागपत में अब चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी खाने की जरूरत नहीं है, लोकदल कार्यकर्ता खड़े हैं। कांग्रेस के साथ हम राजस्थान में थे, जहां पर 99 सीट उनकी और एक हमारी थी। लगातार मांग के बावजूद विवि में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं कराई गई। उन्हें पूछा तक नहीं गया। अब भाजपा रालोद को बीकानेर, चुरु में भी बुला रही हैं। यही भाजपा का बडप्पन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed