फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The name of the post of BJP district president may be announced on July 24-25

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नाम की 24-25 जुलाई को हो सकती है घोषणा

Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The name of the post of BJP district president may be announced on July 24-25
शामली। मिशन लोक सभा चुनाव 2024 के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी पर्यवेक्षक की ओर से नामों पर विचार-विमर्श के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के माध्यम से हाईकमान को भेज दिए गए हैं। पार्टी हाईकमान आगामी 24-25 जुलाई को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र तोमर का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अप्रैल और मई में निकाय चुनाव आ जाने से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया टल गई थी। निकाय चुनाव के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी हाईकमान ने पर्यवेक्षक के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विकास अग्रवाल को नामित्त करके शामली भेजा था। उन्होंने पिछले सप्ताह शामली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया था। अब भाजपा पर्यवेक्षक ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आए नामों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को सौंप दिया है। सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के पैनल में आए नामों को पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष पद के नाम की घोषणा 24-25 जुलाई को कर सकता है।
विज्ञापन

-भाजपा जिलाध्यक्ष रहने वालों की सूची

28 सितंबर 2011 में शामली जिला बनने के बाद भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अरविद संगल, इसके बाद भाजपा जिला संयोजक के रूप में तेजेंद्र निर्वाल, वर्ष 2013 में रामजीलाल, वर्ष 2016 में पवन तरार, दिसंबर 2019 में सतेंद्र तोमर के नाम की घोषणा जिलाध्यक्ष के लिए हुुई थी। पिछले तीन सालों से सतेंद्र तोमर भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर चले आ रहे हैं। जाट, गुर्जर, ठाकुर, कश्यप, दलित का जिले में वर्चस्व रहा है। यहां जाट गुर्जर, कश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। जिले में पार्टी की ओर से गुर्जर, ठाकुर, अनुसूचित समाज को मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed