फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The municipality made an estimate of 1.12 crores for the reconstruction of the road

सड़क के पुन: निर्माण का पालिका ने बनाया 1.12 करोड का इस्टीमेट

Thu, 24 Feb 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The municipality made an estimate of 1.12 crores for the reconstruction of the road
शामली। शहर के बीच की मुख्य सड़क के पुन: निर्माण के लिए नगरपालिका ने 1.12 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया है। हालांकि यह सड़क एनएचएआई की है। पालिका का कहना है कि इस्टीमेट इसलिए तैयार किया गया है कि अगर सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति मिलती है तो उस पर जल्द काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में होने के कारण गड्ढे बने हुए हैं। पिछले सप्ताह पालिका चेयरपर्सन के पति राजेश्वर बंसल ने डीएम जसजीत कौर को पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की थी। साथ ही कहा था कि अगर एनएचएआई निर्माण नहीं कराती तो पालिका को सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर 10 दिन में इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो पालिका बोर्ड अध्यक्ष और सभासदों समेत सामूहिक इस्तीफा देंगे। पालिका ने अपने स्तर से सड़क के पुन निर्माण कराने की तैयारी कर रही है। पालिका के अवर अभियंता निर्माण मनोज कुमार ने बताया कि शहर में रेलवे फाटक से लेकर विजय चौक तक की सड़क के पुन: निर्माण के लिए 1.12 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया गया है। हालांकि यह सड़क एनएचएआई की है। इस्टीमेट इसलिए तैयार किया गया है कि अगर डीएम से पालिका को इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलती है तो इस पर जल्द काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed