फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The MLA raised the demand for a degree college in front of the CM

Shamli News: विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई डिग्री कॉलेज की मांग

Fri, 28 Jun 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
The MLA raised the demand for a degree college in front of the CM
शामली। थानाभवन के रालोद विधायक अशरफ अली लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। कहा कि जलालाबाद में गंदेवड़ा संगम से लेकर उत्तराखंड की सीमा तक नहर पटरी की सड़क जर्जर है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने और आने में परेशानी होती है। जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा कहा कि जलालाबाद में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है, जिसके कारण आसपास के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी जगह का रुख करना पड़ता है। डिग्री कॉलेज की मांग की। सीएम ने दोनों मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी लक्ष्मीनारायण चौधरी से मिले और गन्ना किसानों का इस वर्ष का लगभग 19 करोड़ रुपये और पिछले वर्षों का लगभग 213 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द ही अदा कराने की भी मांग की। कहा कि ऊन और थानाभवन शुगर मिल भी शीघ्र बकाया भुगतान अदा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed