फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreants looted the battery and cash of the e-rickshaw

शामली: बदमाशों ने मारपीट कर ई-रिक्शा के बैटरे व नकदी लूटी

Thu, 16 Feb 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the battery and cash of the e-rickshaw
- बुधवार की रात नौ बजे सवारियों के इंतजार में कांधला तिराहे पर खड़ा था चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कांधला तिराहे पर खड़ा ई-रिक्शा चालक से बदमाशों ने मारपीट करते हुए मोबाइल, नकदी और ई-रिक्शा के चार बैटरे लूट लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
मोहल्ला अफगानान निवासी सालिम ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह कांधला तिराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ा हुआ था। तभी दो युवक अपने हाथों में कार का पहिया लेकर उसके पास पहुंचे और कांधला रोड पर कार के खराब होने की बात कहकर उसे किराए पर लेकर चल दिए। रास्ते में पुरानी चीनी मिल के निकट जंगल की तरफ कार खड़ी मिली। जहां पहले से ही पांच और लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने उसके साथ में मारपीट करते हुए जेब से नकदी व ई-रिक्शा से चारों बैटरे लूट लिए। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधने लगे। तभी परिवार से कॉल आने पर उसकी दूसरी जेब में मौजूद मोबाइल रिसीव हो गया, बदमाशों की आवाज सुनाई देने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल भी ले लिया और उसे बांधकर जंगल में डाल कर फरार हो गए। परिजनों ने मामले के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन भी निकलवाई, लेकिन बाद में मोबाइल बंद होने के कारण सालिम का कुछ पता नहीं चल सका। रात्रि करीब 12 बजे पीड़ित हाथ-पैर बंधे हुए करवटें बदलता हुआ सड़क किनारे तक पहुंचा, जिसके बाद बाइक सवार राहगीरों की मदद से वह कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed