{"_id":"5e0654168ebc3e87be2cf167","slug":"the-message-of-maintaining-love-and-brotherhood-in-the-namaaz-shamli-news-mrt460862597","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का पैगाम
विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। जुमे की नमाज में लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे से रहने का पैैगाम दिया गया। इस दौरान हुई तकरीर में लोगों को खुदा पर भरोसा रखने और ईमानदारी से अपना काम करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दोपहर में शहर की नया बाजार, जामा मस्जिद बड़ा बाजार, मस्जिद कुरैशियान आजाद चौक, गढ़ी वाली मस्जिद फव्वारा चौक, दिल्ली रोड तैमूरशाह, कैराना रोड समेत सभी मस्जिदों में हुई जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीर पेश की गई। दिल्ली रोड स्थित तैमूरशाह मस्जिद में मुफ्ती जाकिर ने कहा कि खुदा से बड़ा कोई नहीं है। हमें खुदा की इबादत करनी चाहिए। उसी में ध्यान लगाना चाहिए। सभी लोग खुदा पर भरोसा रखें। जो लोग ईमानदारी से अपना काम करते हैं और दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें जीवन में कोई परेशानी नहीं होती। मुफ्ती जाकिर ने सभी लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे से रहने का आह्वान किया।
कैराना में नागरिक संशोधन कानून कानून को लेकर जुमे की नमाज से पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो उसका विरोध कानून के दायरे में रह कर किया जाए। ऐसा कोई कार्य नहीं करे, जिससे शहर की अमन-शांति को नुकसान पहुंचता हो। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अंपील की।
विज्ञापन
अल कुरआन एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अथहर शम्सी ने कहा कि आज के दौर में किसी मकसद को हासिल करने का तरीका केवल शांतिपूवर्क होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैगंबर का तरीका शांति और सब्र का तरीका है यहीं कुरआन में बताया गया है।

शामली गूरूद्वारा तिराहे पर वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर मदरसे में जुमे की नमाज से पूर्व तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI