फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The improvement of the drains of the city will be done from quarter to two crore

पौने दो करोड़ से होगा शहर के नालों का सुधार

Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The improvement of the drains of the city will be done from quarter to two crore
शामली। शहर के बीच से बहने वाले नालों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 173.26 लाख रुपये की लागत से आरसीसी के नौ नालों का निर्माण किया जाएगा। आरसीसी के पक्के नाले बनने से पानी का बहाव तेज होने से जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

शहर में बहने वाले ईंटों से बने नालों को आरसीसी के बनाए जाने की योजना के चलते मार्च माह में टेंडर निकाले गए थे। 14वें और 15वें वित्त आयोग से शहर के नौ नालों के लिए 173.26 लाख रुपये के टेंडर स्वीकृत किए हुए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण नालों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। कोरोना के केस कम होने पर इन नालों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पालिका के निर्माण विभाग के लिपिक अनिल कुमार ने बताया कि ईंटों से बने नालों में पानी का बहाव तेज न होने से सिल्ट ज्यादा जमा होती थी, जिस कारण पानी का बहाव धीमा रहने से बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीसी के नाले बनने से पानी का बहाव तेज होगा और सिल्ट कम जमा होगा, जिससे जलभराव की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। इसके अलावा नालों के किनारे दुकान और मकानों में नमी की समस्या भी दूर होगी। शहर में नौ नालों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही नालों का निर्माण कार्य पूूरा हो जाएगा।
------
इन स्थानों पर होता है जलभराव
बारिश होने पर शहर में मुख्य रूप से कैराना रोड, दिल्ली रोड, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, भिक्की मोड़, नेहरू मार्केट, नाला पटरी आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या बनती है। आरसीसी के नाले बनने से काफी हद तक जलभराव की समस्या का काफी हद तक समाधान होने की उम्मीद है।

-------
शहर में इन नालों का चल रहा निर्माण
स्थान - लागत (लाख रुपये में)
नौकुआं रोड से फव्वारा चौक तक 7.00
फव्वारा चौक से अंबेडकर मूर्ति तक 13.15
फव्वारा चौक जैन स्वीट से अजंता चौक तक 14.43
झिंझाना रोड पर 47.75
अजंता चौक से विजय चौक तक 14.95
माजरा रोड पर भैंसवाल अड्डा मोड़ तक 5.31
बुढ़ाना रोड कौशांबी से आईसीआईसीआई बैंक तक 33.66
देव योग कालोनी बालियान स्टोर से रेलवे लाइन तक 12.25
डीके कॉलोनी में रेलवे लाइन के किनारे 12.25
--------
कोट
शहर में आरसीसी के नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। आरसीसी के नाले बनने से पानी का बहाव तेज होने से जलभराव की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed