फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'The important role of women in the development of the country'

‘देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका’

Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
'The important role of women in the development of the country'
शामली। नवीन विकास भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी, बनाने के लिए स्वरोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से वह समाज को मजबूत करने में लगी है। देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने हर वर्ग में सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उनके उत्थान एवं उन्हें समाज में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन

समारोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा की आज महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रभारी मंत्री, अन्य अतिथियों ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली अधिकारियों, अध्यापिकाओं, महिला कृषक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला सफाई कर्मी, राजस्व विभाग की महिला लेखपाल, राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी, समूह एवं समाजसेवी 100 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम विभाग की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में पात्र श्रमिकों की 38 पुत्रियों को साइकिल वितरण किया गया। दिव्यांगजन विभाग की ओर से 11 दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल के साथ लंच पैकेट देकर रवाना किया। अध्यक्षता कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने की। कार्यक्रम में एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संचालन परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed