{"_id":"5da60fc28ebc3e015e1b7656","slug":"the-high-court-will-hear-the-mla-s-advance-bail-today-shamli-news-mrt448715476","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
The high court will hear the MLA's advance bail today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई
कैराना (शामली)। कैराना विधायक नाहिद हसन पर दर्ज मामलों में हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई संभव है। पुलिस ने दावा किया है कि वह जमानत का विरोध करेगी।
पुलिस के अनुसार कैराना सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ संगीन धाराओं में अब तक 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से ही चार मामलों में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस की 11 टीमें विधायक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने विधायक के खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई के भी आदेश जारी करा लिए हैं। पुलिस ने विधायक की लोकेशन पंजाब में मिलने की बात कही थी। उधर, हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत की अर्जी डाली गई है। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। एसपी अजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अग्रिम जमानत का विरोध करेगी। सरकारी अधिवक्ता द्वारा पुलिस का मजबूत पक्ष रखा जाएगा इसके लिए कागजात वहां भेज दिए गए हैं।