फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The government wants to acquire the land by giving loan

Shamli News: कर्ज देकर जमीन लेना चाहती है सरकार

Sun, 06 Apr 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The government wants to acquire the land by giving loan
शामली / कैराना। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात करती है, लेकिन बिजली निगम किसानों के यहां मीटर लगा रहा है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। कर्ज बढ़ रहा है। सरकार हमें कर्जा देकर जमीन लेना चाहती है। टिकैत ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह बैंकों से कर्जा लेने से बचें।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांव मोहम्मदपुर राई में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन

किसानों से बेहतर मजदूर हैं, जिन्हें दिहाड़ी भी ठीक मिलती है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है। सरकार सपोर्ट नहीं करेगी, तो किसान कहां जाएगा, उन पर कर्ज बढ़ेगा। उन्होंने सहारनपुर क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि वहां सरकार जमीन ले रही है, लेकिन ढाक का जंगल बताकर मुआवजा नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता हाजी अनीस व संचालन भाकियू के मंडल महासचिव गय्यूर हसन ने किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान, मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंडल सचिव पुष्कर सिंह सैनी, युवा मंडल अध्यक्ष राकेश, जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, पूर्व प्रमुख अय्यूब जंग, आशीष चौधरी, प्रधानपति शहजाद, पूर्व प्रधान महबूब, हाजी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed