फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The first phase of Azadi Ka Amrit Mahotsav has started, three phases will run till August 15

Shamli News: आजादी के अमृत महोत्सव प्रथम चरण हुआ शुरू 15 अगस्त तक चलेंगे तीन चरण

Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The first phase of Azadi Ka Amrit Mahotsav has started, three phases will run till August 15
शामली। आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान 2025 आयोजित किया जाएगा। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव का प्रथम चरण का शुभारंभ शनिवार को हो चुका है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डो को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाने की संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान कर दी गई है। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि चिन्हित स्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं होगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और प्रतियोगिताएं आयोजित करके सैनिकों और पुलिसकर्मियों कोआभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों, बाजारों को तिरंगा रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का दूसरा चरण आगामी नौ से 12 अगस्त तिरंगा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा मेला तिरंगा बाइक रैली और तिरंगा साइकिल रेली निकाली जाएगी। तृतीय चरण 13से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। सभी शासकीय भवनों शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था होगी। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम चरणबद्ध तरीके से व्यापक जनसहभागिता से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed