फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The encounter lasted for 30 minutes, 40 rounds were fired

Shamli News: 30 मिनट तक चली मुठभेड़, 40 राउंड हुई फायरिंग

Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The encounter lasted for 30 minutes, 40 rounds were fired
चौसाना क्षेत्र के  गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई  मुठभेड के बाद जांच करती  जांच करती फोरेंसि
शामली। सोमवार की रात एसटीएफ मेरठ और मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्यों के बीच उदपुर गांव के पास 30 मिनट तक जमकर गोलीबारी हुई। दोनों ओर से 40 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। चार बदमाशों को मार गिराने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे ही उन्हें मुखबिर से एक लाख के इनामी अरशद और उसके साथी के आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना थी, जिस पर पुलिस ने दिन में ही उदपुर ईंट भट्ठे के पास अपनी फील्डिंग जमा ली थी लेकिन पुलिस को सफलता रात 11 बजे मिली। दोनों ओर 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई जिसमें पूरा क्षेत्र दहल उठा। बदमाशों के पास से तमंचे, कारबाइन, कारतूस और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी ने टीम का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन



ग्रामीण बोले, हमें तो सुबह पता लगा कि चार बदमाश मारे गए

मुठभेड़ में चार बदमाशों के मार गिराने के बाद जिले में हर और इसी की चर्चा थी। हालांकि, उदपुर के कई ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय बदमाशों को मुठभेड़ में मारा गया, उस समय वे गहरी नींद में सोए हुए थे। उदपुर गांव के शमीम ने कहा कि सुबह 7 बजे जैसे ही वह उठा तो एनकाउंटर में चार के मारे जाने की सूचना मिली। अनवर का कहना था कि घर से बाहर निकला तो ग्रामीणों ने ही बदमाशों के मारे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमालपुर के राहुल का कहना है कि रात करीब 12:30 बजे वह बिड़ौली से गांव में जा रहा था। उदपुर ईंट भट्ठे के पास कई शव पड़े थे और पुलिस वहां पर किसी को नही जाने दे रही थी।

चौसाना क्षेत्र के  गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई  मुठभेड के बाद जांच करती  जांच करती फोरेंसि

चौसाना क्षेत्र के  गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई  मुठभेड के बाद जांच करती  जांच करती फोरेंसि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed