फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The enchanting tableaux enthralled the devotees

मनमोहक झांकियों ने श्रद्घालुओं को लुभाया

Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The enchanting tableaux enthralled the devotees
कांधला के मोहल्ला रायजादगान में श्री कृष्ण जन्माष्मी पर सजी झांकी - फोटो : SHAMLI
कांधला। नगर के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नई बस्ती कांधला देहात स्थित अंदेसर मंदिर में कमेटी अध्यक्ष शालिनी कौशिक ने कस्बे के लोगों के साथ मिलकर सुंदर झांकियों का निर्माण किया। रेलवे रोड स्थित माता मंदिर, शिव मंदिर, यमुना नदी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुंदर झांकियों को देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

श्री सिद्ध सूरजकुंड महादेव और शनि धाम मंदिर में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में स्थित कुंड में शेषनाग शैया पर भगवान विष्णु और राम, लक्ष्मण व सीता के साथ केवट की और हनुमान की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भारत माता की झांकी, भगवान भोले नाथ-माता पार्वती, माता का दरबार, भगवान कृष्ण के साथ गोपियों की रासलीला के साथ दर्जनों झाकियां भी मंदिर की शोभा बढ़ा रही थीं। कार्यक्रम में ग्लोबल शांति केयर के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने भगवान लड्डू गोपाल की विधिवत पूजन-अर्चना कर पंचामृत से अभिषेक किया। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर कानूनगोयान, शिव मंदिर मोहल्ला खैल, देवी मंदिर, हनुमान मंदिर मेन बाजार के साथ नगर के सभी मंदिरों को सजाया गया। घरों में महिलाओं ने छोटे-छोटे बच्चों को श्रीकृष्ण व राधा रानी के रूप में सजाया। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद सभी ने व्रत खोला। इस दौरान सुभाष सैनी, दीपक सैनी, बाबूराम कश्यप, पंकज गर्ग, राकेश, राजीव कश्यप, साहब सिंह सैनी, शिवकुमार, सतवीर, देवीदास, सुदेश, सोनू कश्यप, अमर कश्यप, पंडित जनार्दन शर्मा सहित कमेटी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
रासलीला से कलाकारों ने बांधा समा
झिंझाना। मोहल्ला ताड़वाला के शिव मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर कलाकारों ने रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों ने प्रस्तुति से समा बांध दिया। कश्यप समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, भाजपा नेता विजेंद्र कश्यप, उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह विनोद ठेकेदार और रजाक नगर के पूर्व प्रधान विनोद कश्यप ने रासलीला का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। संचालन कपिल दहिया ने किया। इस मौके पर अशोक कश्यप, ललित कश्यप, अजय कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष कश्यप, विजयपाल, बोबी कश्यप आदि का सहयोग रहा। थाने के मंदिर में भगवान के जन्म के समय थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह व जिला संयोजक आशीष मित्तल ने कान्हा बने नन्हे कलाकार से केक कटवाया। संवाद

कांधला के  मोहल्ला रायजादगान  में श्री कृष्ण जन्माष्मी पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते कलाका?

कांधला के मोहल्ला रायजादगान में श्री कृष्ण जन्माष्मी पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते कलाका?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed