{"_id":"609822008ebc3e8d927d5366","slug":"the-district-gets-11-6-metric-tons-of-oxygen-shamli-news-mrt5376895135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली 11.6 मीट्रिक टन ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली 11.6 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को मिली 11.6 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
शामली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए जिले में 11.6 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की एक बड़ी खेप कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में प्राप्त हुई है। रविवार रात पांच मीट्रिक टन अन्य ऑक्सीजन की दूसरी खेप भी पहुंच जाएगी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए तीन मई को गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयास से जिले को 4.25 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन प्राप्त हुई थी। रविवार को ऑक्सीजन की दूसरी खेप जिले में 11.6 मीट्रिक टन कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में प्राप्त हुई है। अधिकारिक सूत्रों से बताया कि रविवार रात को पांच मीट्रिक टन अन्य ऑक्सीजन की तीसरी खेप भी पहुंच जाएगी।
गौरतलब तथ्य है कि जिले को अभी तक 15.31 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हो चुकी है। जिले को 20.31 मीट्रिक टन आक्सीजन प्राप्त हो जाने के बाद जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। ऑक्सीजन की बड़ी खेप शामली पहुंचने के बाद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद वासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद किया है। गन्ना मंत्री ने उम्मीद जताई है कि वह इस महामारी के दौर में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे।