{"_id":"64bec2f692be95d70a09b3fd","slug":"the-deceased-was-identified-by-the-registration-number-of-the-moped-shamli-news-c-26-1-sal1001-6274-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मोपेड के रजिष्ट्रेशन नम्बर से हुई मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मोपेड के रजिष्ट्रेशन नम्बर से हुई मृतक की पहचान
विज्ञापन
-पानीपत की हनुमान कॉलोनी निवासी मोनू के रूप में हुई मृतक की पहचान
कैराना। एक दिन पहले रात के समय कांधला रोड पर ट्रक में पीछे से मोपेड की भिड़ंत में मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय मोनू निवासी हनुमान कॉलोनी नूरवाला थाना किला पानीपत के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन रात में ही सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया तथा रेत से भरे ओवरलोड ट्रक को कब्जे में ले लिया।
रविवार की रात करीब नौ बजे कैराना कांधला रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक मोपेड घुस गई थी। जिससे मोपेड पर सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। देर रात तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकीं थी। पुलिस ने मोपेड के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पानीपत पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि मोपेड व ट्रक की भिड़ंत में मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय मोनू निवासी हनुमान कॉलोनी नूरवाला थाना जिला पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। रात करीब एक बजे सूचना पर परिजन सीएचसी आ गये थे। पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
ट्रक पर नहीं है नंबर प्लेट, नंबरों पर लगाई गिरीश
दुर्घटना का कारण बने रेत के ओवरलोड ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया। ओवरलोड ट्रक पर न तो पीछे और ना ही आगे नंबर प्लेट दिखाई दी। इसके अलावा ट्रक की बराबर में लिखे गए नंबरों पर काला रंग लगाया हुआ है। जिस कारण उक्त ट्रक के नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक पर नंबर लिखे गए हैं। उसी के जरिए ट्रक मालिक व चालक तलाश की जा रहीं हैं।