फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dead man's body was found in the field, accused of murder

युवक का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप

Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found in the field, accused of murder
युवक का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव इस्सोपुर टील निवासी युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चाचा ने गांव के ही तीन युवकों पर शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि आनंद (24) पुत्र श्याम सिंह को शुक्रवार की शाम गांव निवासी सतीश, कृष्ण तथा लवी घर से बुलाकर ले गए थे। चारों ने गांव के बाहर ही खेत में बैठकर शराब पी। इस दौरान चारों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतीश, कृष्ण और लवी ने आनंद की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे, तो आनंद का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और डिस्पोजल गिलास भी बरामद हुए हैं। शीघ्र तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed