फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dead body of the inspector was cremated in a sad atmosphere

दरोगा के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the inspector was cremated in a sad atmosphere
दरोगा के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। जिला गाजियाबाद के डासना के निकट ट्रक की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए दरोगा के शव का पैतृक गांव नाला में गमगीन अंतिम संस्कार किया गया।
कांधला क्षेत्र के गांव नाला निवासी दरोगा प्रवेंद्र कुमार अलीगढ़ के थाना पिसावर में तैनात थे। परिजनों के अनुसार चार दिन पहले वे बाइक से घर आए थे। शनिवार को प्रवेंद्र के शादी के लिए लड़की पक्ष के लोग देखने आए थे। रविवार को प्रवेंद्र बाइक से अलीगढ़ ड्यूटी पर जा रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। रविवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सात बहन भाइयों में प्रवेंद्र तीसरे नंबर के थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वे 2011 में दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे, लेकिन उस भर्ती का मामला कोर्ट में चलने के कारण 2015 में अलीगढ़ में ट्रेनिंग पर गए थे और 2017 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जनपद अलीगढ़ में ही नियुक्ति मिल गई थी। पीड़ित परिजनों ने सीएम योगी को पत्र भेजकर मृतक के छोटे भाई संजय को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी देने की मांग की है। सोमवार को रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद पंवार, चौधरी उदय पाल सिंह, सहदेव सिंह, वीरसेन, किशन, जिले सिंह, मोहित शर्मा आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed