फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police reach the root of Ankit murder case, tighten noose on the entire gang

Shamli News: अंकित हत्याकांड की जड़ तक पहुंचे पुलिस, पूरे गिरोह पर कसे शिकंजा

Fri, 11 Sep 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 11 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police reach the root of Ankit murder case, tighten noose on the entire gang
अंकित हत्याकांड को लेकर बंतीखेड़ा गांव में पंचायत करते लोग। संवाद
बाबरी। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड की जड़ तक पहुंचे और पूरे गिरोह पर शिकंजा कसे। पूरे गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाकर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि पुलिस केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसे।
विज्ञापन

पंचायत में अंकित पिता सतबीर चौधरी ने कहा कि उनके बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसका पूरा इंसाफ अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गई थीं। घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने परिजनों व पंचायत में मौजूद लोगों से भी बातचीत की। नरेश टिकैत ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की। इस दौरान अंकित हत्याकांड में आगे की रणनीति और कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, प्रभात मलिक, आशीष चौधरी और विदेश मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप
पंचायत में लोगों ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। लोगों ने कहा कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। लोगों ने कहा कि अंकित ही परिवार का पालन-पोषण करने वाला था, इसलिए परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

खाप चौधरियों की बैठक आज
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे सभी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed