फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The crowd erupted over the death of a child

बच्चे की मौत पर भड़की भीड़

Mon, 12 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The crowd erupted over the death of a child
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव लिलौन में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रोडवेज की अनुबंधित  बस की चपेट में आकर आठ    वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के विरोध में भीड़ ने बस चालक   की पिटाई कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने   की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने  जाम खोला। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सोनू (8) पुत्र राकेश गांव से शाकंभरी देवी जा रही झांकी को देख रहा था। इसी दौरान करीब दोपहर दो बजे शामली से दिल्ली की ओर से जा रही अनुबंधित रोडवेज बस ने उसको टक्कर मार दी। बस के पहिये की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस को लेकर भागने की कोशिश की। घटनास्थल पर भीड़ अधिक होने के चलते पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। नाराज लोगों ने बस से नीचे उतारकर चालक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


 कुछ जिम्मेदार लोगों ने बमुश्किल चालक को गुस्साई भीड़ के कब्जे से अलग किया। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने मृतक आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची कोतवाली पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। स्थिति को देखते हुए       आदर्श मंडी, कांधला, बाबरी, गढ़ीपुख्ता सहित कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को हर संभव        मदद कराने का आश्वासन दिया। करीब साढे़ तीन बजे प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed