फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The construction of the Ambala-Shamli Expressway will be completed by June.

Shamli News: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का निर्माण जून तक होगा पूरा

Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The construction of the Ambala-Shamli Expressway will be completed by June.
अंबाला- शामली एक्सप्रेसवे पर जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव में  गोगवान जलालपुर में बना गोलचक्
शामली। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला 121 किलोमीटर लंबा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना के निर्माण कार्य को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में सड़क निर्माण, उपरिगामी पुलों और एप्रोच रोड को जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के करनाल जिले में यमुना नदी की सीमा से शुरू होकर शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर तक पहुंचेगा, जहां यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। दो राज्यों को जोड़ने वाले इस मार्ग के पूरा होने से यात्रियों को दिल्ली, देहरादून, करनाल और अंबाला की ओर आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, शामली जिले में गंदेवड़ा संगम के पास पूर्वी यमुना नहर पर पुल, थानाभवन-जलालाबाद मार्ग पर रेलवे पुल, और थानाभवन में दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर उपरिगामी पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें से गोगवान जलालपुर में उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि एप्रोच रोड को जोड़ने और पुलिया निर्माण का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु चौधरी ने बताया कि अब तक लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष सड़क और एप्रोच रोड का निर्माण जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि निर्धारित समय से पहले ही यह परियोजना पूरी हो, ताकि अंबाला से शामली होते हुए दिल्ली-देहरादून तक यातायात का नया और तेज मार्ग उपलब्ध हो सके। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed