फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city shines with the light of lamp, shouts of Vande Mataram

दीपक के उजाले से जगमगाया शहर, वंदेमातरम के नारे गूंजे

Sun, 05 Apr 2020 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
The city shines with the light of lamp, shouts of Vande Mataram
शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद दीयो के साथ सजा मकान - फोटो : SHAMLI
दीपक के उजाले से जगमगाया शहर, वंदेमातरम के नारे गूंजे
विज्ञापन

शामली। शहर की गलियों में दीपों का प्रकाश। जगमगाती बिल्डिंग। छतों से शानदार आतिशबाजी और वंदेमातरम, भारत माता की जय का जयघोष। बिल्कुल दिवाली जैसा नजारा था। हर कोई उत्साहित था।

धर्म जाति भूलकर हर किसी ने अपने घरों को रोशन किया। घरों में उजाला करने का समय नौ बजे का था, लेकिन लोग साढ़े आठ बजे से ही अपनी छतों और बालकनी पर पूरी तैयार से तैयार थे। नौ बजने से पांच मिनट पहले ही विद्युत निगम ने भी शहर की तमाम स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी। नौ बजते ही पूरा शहर अंधेरे में था और मकान और बिल्डिंग दीपक और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रही थी। शहर के माजरा रोड, कमला कालोनी में तो देश भक्ति का नजारा दिखा। लोग मकान की छतों से भारत माता की जय ,वंदेमातरम् के नारे लगा रहे थे। कुछ लोग तिरंगा लिए थे। माजरा रोड पर तो उत्साहित लोग सड़कों पर ही आ गए और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर देशभक्ति के नारे लगाने लगे। छतों से भी हिंदुस्तान जिंदाबाद, कोरोना को देंगे मात गूंज रहा था। शामली, थानाभवन में कई मुस्लिम परिवारों ने भी दीपक जलाए। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय में भी कर्मचारियों ,पुलिस कर्मी इसमें सहभागी बने। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस बल के साथ घूमकर शहर का जायजा लिया।

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद शिवगंज मंडी  में तिरंगे के साथ दीये जलाते कॉलोनीवासी

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद शिवगंज मंडी में तिरंगे के साथ दीये जलाते कॉलोनीवासी- फोटो : SHAMLI

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद   दीये जलाते लोग

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद दीये जलाते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद   शिवगंज मंडी  दीये जलाती  युवती

शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद शिवगंज मंडी दीये जलाती युवती- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed