फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city got water after 17 hours

Shamli News: 17 घंटे बाद मिला शहर को पानी

Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The city got water after 17 hours
शामली में पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। फाइल फोटो
शामली। आईजीएल गैस कंपनी की तरफ से पाइप लाइन डालते समय फटी पेयजल पाइप लाइन आखिर ठीक हो गई। मेरठ से मेन लाइन के लिए सीमेंट का करीब 12 फीट लंबा पाइप मंगाकर लगाया गया। इसके बाद मरम्मत का काम पूरा हुआ और 17 घंटे बाद शनिवार को सुबह चार बजे शहर में पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई। बकरीद पर्व होने के कारण इसे लेकर पालिका प्रशासन के भी पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन

शहर में आईजीएल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात को गैस पाइप लाइन डालते समय नौकुआं रोड पुलिया पर नगरपालिका पेयजल की बड़ी मेन लाइन फट गई थी। पेयजल पाइप लाइन फटने से नगरपालिका ने पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद कर शुक्रवार को सुबह 11 बजे मरम्मत के लिए गड्ढे की खोदाई शुरू कराई। करीब 10 फीट की खोदाई के बाद मेन लाइन क्षतिग्रस्त मिली थी।
विज्ञापन

पानी लगातार बहने के कारण शुक्रवार शाम तक खोदाई का कार्य चला था। इसके बाद 12 फीट लंबा सीमेंट का बड़ा पाइप मेरठ से मंगाया गया। रात में पाइप शामली पहुंचा था। शनिवार को सुबह चार बजे पेयजल की जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई तो मोहल्ला ब्राह्मणान, बड़ा बाजार, धर्मपुरा समेत कई स्थानों पर टोंटी से काला पानी आया, लेकिन कुछ समय बाद वह साफ हो गया। नगरपालिका के अवर अभियंता जल हर्षित गुप्ता ने बताया कि सुबह चार बजे तक मरम्मत कार्य पूरा हुआ। इसके बाद शहर को पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद के कारण छूटे पालिका प्रशासन के पसीने
शनिवार को बकरीद का त्योहार था इसलिए पानी की आपूर्ति बंद होने से पालिका प्रशासन को भी पसीने छूट रहे थे। उन्हें लग रहा था कि यदि पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लिहाजा भागदाैड़ हुई। तकनीकी टीम लगी रही। रात भर काम चला और सुबह पानी की आपूर्ति चालू हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed