फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The car entered the shop, the mother and son's death

दुकान में घुसा दी कार, मां-बेटे की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 01 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The car entered the shop, the mother and son's death
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। शराब के नशे में चालक ने चाय की दुकान में कार घुसा दी। दुकान में चाय बना रहे मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां दोनों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कैराना रोड पर नवीन सब्जी मंडी के सामने सोहनपाल चाय की दुकान करता है।  मंगलवार की सुबह को दुकान पर सोहनपाल की 45 वर्षीय भाभी भंवरकली ओर 25 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ मन्नू चाय बना रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कस्बे की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार दुकान में घुस गई। कार की टक्कर लगने से दोनों मां-बेटा घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दुकान के बाहर बनी हुई दीवार को  तोड़ती हुई दुकान के अंदर जा घुसी। शोर-शराबा होने पर आसपास के दुकानदारों ओर राहगीरों ने दोनों को निकाला। 
विज्ञापन


दुकानदारों ने दोनों मां बेटे को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत को देखते हुए शामली के लिए रेफर कर दिया। जहां पर दोनों मां बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बेटे की मौत की सूचना पर गुस्साए लोगों ने कांधला- कैराना मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर थाना प्रभारी  निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कार चालक ने अपना नाम ऋषिपाल पुत्र दीवान सिंह निवासी विकास नगर पानीपत हरियाणा बताया है। 


मृतक मोनू के पिता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग  की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की  तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed