{"_id":"63ff403767173b2e1d08cd46","slug":"the-border-area-of-kairana-kotwali-on-the-highway-reduced-by-two-km-shamli-news-c-14-1-138140-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर कैराना कोतवाली का सीमा क्षेत्र दो किमी कम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर कैराना कोतवाली का सीमा क्षेत्र दो किमी कम हुआ
Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैराना में शामली रोड पर 2 किमी पहले लगाया गया थाने की सीमा समाप्त को बोर्ड।
शामली, कैराना। कोतवाली क्षेत्र के दो गांव कैराना कोतवाली क्षेत्र से हटाकर शामली कोतवाली में शामिल कर लिए गए हैं। इसके साथ ही शामली रोड पर जहां पहले कंडेला से आगे तक कोतवाली कैराना का सीमा क्षेत्र था। अब यह क्षेत्र दो किमी पहले मन्ना माजरा तक ही सीमित कर दिया गया है।
पानीपत रोड पर कैराना कोतवाली की सीमा क्षेत्र यमुना पुल तक है। जबकि शामली रोड पर कंडेला और इंड्रस्ट्रियल एरिया के बीच में कैराना कोतवाली की सीमा समाप्त का बोर्ड लगा था। शासन के निर्देश पर कंडेला व ऐरटी गांव को कैराना कोतवाली से हटाकर शामली कोतवाली में शामिल कर लिया गया है। कैराना कोतवाली की सीमा समाप्त को बोर्ड कंडेला के पास से हटाकर दो किमी पहले मन्ना माजरा के पास फ्लाईओवर के बराबर लगा दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि कंडेला व ऐरटी शामली कोतवाली में शामिल कर लिए है। लेखपालों से कराई गई पैमाइश के बाद सीमा समाप्त को बोर्ड मन्ना माजरा के पास लगाया गया है।