Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of the missing watchman was found hanging from a tree.

Shamli News: लापता चौकीदार का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing watchman was found hanging from a tree.
गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद - फोटो : Archive
शामली/गढ़ीपुख्ता। गांव धनैना में रविवार शाम से लापता गांव के चौकीदार मोहकम सिंह (58) का शव सोमवार सुबह खेत में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि छह दिन पहले महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन हुए विवाद में मोहकम पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा था। एसडीएम सदर व सीओ थानाभवन के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

चौकीदार मोहकम सिंह रविवार शाम करीब छह बजे दुकान से बीड़ी लाने की बात कहकर घर से गए थे। इसके बाद वे रात में घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीण खेत में पहुंचे तो संजय के खेत में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे मोहकम का शव लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पेड़ से नीचे उतारा। परिजनों ने मोहकम की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, मुआवजे देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे अति दलित महासंघ एवं वाल्मीकि धर्म समाज राजनीतिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पारचा ने अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सचिन राजपूत और सीओ थानाभवन शिवकुमार चौहान ने परिजनों को मदद दिलाने, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

चौकीदार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहकम की मौत के बाद परिवार में पत्नी कृष्णा, बेटा रजत और पांच बेटियां माला, इंदू, मानशी, नैंशी और मीनाक्षी रह गई हैं। रजत हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।

गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद

गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद- फोटो : Archive

गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद

गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed