{"_id":"60d8c2718ebc3ed77e34cac0","slug":"the-bodies-could-not-be-identified-even-on-the-second-day-shamli-news-mrt544767795","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शवों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शवों की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शवों की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है।
झिंझाना क्षेत्र में शनिवार को अलीनगर गांव के निकट काठा नदी में युवक का मिट्टी में दबा हुआ शव बरामद हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली अवस्था में था। उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। दोपहर में ऊन स्थित सिकंदरपुर गांव के जंगल में ईंख के खेत में युवक का शव मिला था। उसके गले को धारदार हथियार से रेतने के साथ ही चेहरे को भारी वस्तु से कुचला गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 30 साल के आसपास है।
पुलिस ने शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों व सीमा से सटे हरियाणा आदि में भी सूचना भेजी है, लेकिन अभी उनके बारे में पता नहीं चल सका है। पहचान होने के बाद ही उनकी हत्या का खुलासा हो सकेगा। एसपी सुुकीर्ति माधव का कहना है कि दोनों शव की शनाख्त के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में लगी हुई है।