फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The blisters lying on the legs, naïve on Juban

पैरों में पड़े छाले, जुबां पर भोले-भोले

Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
The blisters lying on the legs, naïve on Juban
Kawad Mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मौसम का मिजाज कांवड़ियों के माकूल है, लेकिन रिमझिम बरसात परेशानी का सबब बन गई। पैदल लंबी दूरी तय करने के कारण कांवड़ियों के पैरों में छाले पड़ रहे हैं तथा जांघें लगने की समस्या हो रही है। बावजूद इसके जय भोले और बोल बम का जयघोष करते हुए शिवभक्त अपने गंतव्य की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।  
विज्ञापन


सोमवार तड़के से बरसात शुरू हुई और दोपहर बाद तक चलती रही। दिन भर आसमान में घटा छायी रही, जिससे मौसम का मिजाज नरम रहा। ऐसा मौसम कांवड़ियों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन बरसात में भीगे हुए कपड़े पहनकर पैदल चलने के कारण परेशानियां भी हो रही हैं। इसके अलावा पैरों में छाले भी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कांवड़ मार्ग पर काफी कांवड़ियां मिले, जिनके पैरों में छाले पड़े थे। कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा कैंपों में उन्होंने उपचार कराया। लड़खड़ाते हुए चल रहे थे, लेकिन जुबां पर बोल बम बोल बम का जयघोष था। पानीपत के कांवड़िया शमशेर सिंह, हिसार के राजकुमार और हांसी के नरेंद्र ने बताया कि बरसात का मौसम पैदल चलने के लिए अच्छा है, क्योंकि गर्मी में पैदल चलना कठिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरों में छाले जरूर पड़ गए हैं, लेकिन उससे आस्था में कोई कमी नहीं आई है। भगवान भोलेनाथ का नाम जपते हुए वह शिवालय तक पहुंचेंगे।  
 उधर, कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज में भी कांवड़ सेवा समिति की ओर से लगे विशाल कांवड़ शिविर में भोलों की संख्या भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शिविर में अभिषेक, दीपक, अरविंद, सभासद शगुन मित्तल, पूर्व सभासद राकेश सप्रेटा आदि आने वाले शिवभक्तों की सेवा करने में जुटे हुए हैं।  इसके अलावा पैदल कांवड़ यात्रा के साथ ही अब डाक कांवडि भी आने शुरू हो गए हैं। इसी के साथ क्षेत्र व पड़ोसी राज्यों से भी डाक कांवड़ लेने के लिए भोले के भक्तों का काफिला सोमवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। बताया जाता है कि अगले दो दिनों में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डाक कांवड़ का कब्जा रहेगा।

बारिश भी नहीं रोक पाई भोलों के कदम
शामली। बारिश भी कांवड़ियों के कदम नहीं रोक पा रही। भोले की भक्ति में डूबे कांवड़िये हर-हर महादेव और बोल बम भोले बम के जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, कांवड़ियों की सेवा में शहर की सामाजिक संस्थाएं और दुकानदार जुटे हुए हैं। सोमवार को बारिश होने से भोलो के लिए मौसम सुहावना रहा। हरिद्वार की ओर से आ रहे कांवड़िये सेेवा शिविर में कम दिखाई दिए।

एसटी तिराहे पर रजवाड़ा फार्म हाउस में सर्व मंगला शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल ने बताया कि बारिश के दौरान कांवड़ सेवा शिविर में प्रतिदिन के हिसाब से कांवड़िया बहुत कम आए। मंदिर हनुमान धाम पर कांवड़ सेवा शिविर की व्यवस्था देख रहे जोगेंद्र पाल सेठी का कहना है कि दिन में बारिश के कारण कांवड़ियां बहुुत कम आ पाए हैं, ज्यादातर कांवड़ियों के लिए अच्छा मौसम होने से अपनी मंजिल की ओर चलते रहे। बारिश बंद होने के बाद शाम को कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। हरिद्वार से बड़ी कांवड़ लेकर शिव भक्तों की तादाद बढ़ती गई। बड़ी कांवडं में शिव-पार्वती की झांकी शिवज्योर्ति लिंग व शिव के सभी स्वरूपों की झांकी आ रही है।

उधर एसटी तिराहे के पास रजवाड़ा फार्म हाउस में सर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति की ओर लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में भारत विकास परिषद महान की ओर शिवभक्तों को गरम दूध, घेवर का वितरण किया गया। मौके पर शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, समाजसेवी विजय कौशिक, अजय ने संस्था की ओर सेवा भाव के लिए सम्मानित किया।


इसके अलावा लगातार बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जगह-जगह कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इस मौके पर  संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग,  सचिव मुकेश तायल, निखिल जैन, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल शर्मा, राजकुमार जैन, विनोद, अनुज, मुकेश गर्ग, सुशील अग्रवाल, रजत बंसल, राजीव बंसल, राहुल गोयल, प्रवीण गर्ग, श्याम लाल एडवोकेट, संजय गिरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed