फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The administration is also busy investigating the properties of 21 village secretaries.

Shamli News: 21 ग्राम सचिवों की प्रॉपर्टी की जांच में भी जुटा प्रशासन

Fri, 05 Jul 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
The administration is also busy investigating the properties of 21 village secretaries.
शामली/कैराना। विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में बिना टेंडर और कुटेशन के करोड़ों रुपये के 94 कार्य कराए गए थे। 21 ग्राम सचिवों को शुक्रवार को प्रशासन नोटिस जारी करेगा। उधर, प्रशासन गोपनीय तरीके से ग्राम सचिवों की प्रॉपर्टी की भी जांच करा रहा है।
विज्ञापन

चार साल पहले कोरोना काल के दौरान विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में 94 विकास कार्य कराए गए थे। सभी विकास कार्याें में टेंडर व कुटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा कराई गई तो विकासखंड कैराना व कांधला में 204 कार्यों के लिए मैसर्स उषा कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब चार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल का कहना है कि सभी सचिवों को शुक्रवार को नोटिस जारी किए जाएगे।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में हुए इतने कार्य
टिटौली में एक, ऐरटी में एक, रामडा में 15, मंडावर में 7, अकबरपुर में 1, गंदराऊ में 1, मुहम्मदपुर राई में 10, ऊंचागांव में 26, नंगला राई में 1, इस्सोपुर खुरगान में 3, भूरा में 19, बराला में 2, बुच्चाखेड़ी में 3, कैराना देहात में 1, जंधेडी में 1 व मलकपुर में दो आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed