{"_id":"679e6c7df9579da40a0ae894","slug":"the-accused-of-killing-a-dog-with-a-bullet-was-released-on-bail-from-the-police-station-itself-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136216-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोली से कुत्ते को मारने का आरोपी थाने से ही जमानत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोली से कुत्ते को मारने का आरोपी थाने से ही जमानत पर छोड़ा
Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। लाइसेंसी बंदूक की गोली से आवारा कुत्ते के मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी।
कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी में शुक्रवार सुबह आरिज मियां ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गली में घूमने वाले कुत्ते को गोली मार दी थी। पुलिस ने कस्बे के चौकीदार मांगेराम की तरफ से आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक आरिज की बहन की चरथावल में गैस एजेंसी है, जिसकी वह देखरेख करता है। पुलिस ने आरिज को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया। आरिज का कहना है कि कुत्ता अक्सर उसे देखकर भौंकता था और शुक्रवार को उसने उस पर हमला कर दिया था। उससे बचने के लिए लाइसेंसी बंदूक से उसने गोली चला दी थी, जिसमें कुत्ते की मौत हो गई।