फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accounts of farmers selling paddy became illegal

धान बेचने वाले किसानों के इनवेलिड होगए खाते, संशोधन का विकल्प क्रय केंद्र प्रभारी के लागिन पर उपलब्ध

Sat, 26 Oct 2019 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
The accounts of farmers selling paddy became illegal
धान बेचने वाले किसानों के खाते हो गए अवैध
विज्ञापन

शामली। किसानों के अवैध पाए गए खातों को संशोधन कराने के लिए जिले में हेल्पलाइन जारी की गई है। हेल्पलाइन में विपणन विभाग के छह अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। संशोधन का विकल्प क्रय केंद्र प्रभारी की लॉगिन पर उपलब्ध है। किसानों से गलत खातों में संशोधन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में धान खरीद में किसानों के धान का भुगतान पीएफएमएस पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा होने के चलते सभी पंजीकरण पीएफएमएस प्लेटफार्म पर एनआईसी द्वारा सत्यापित कराए जा रहे हैं, जिनमें किसानों के कुछ बैंक खातों में खामियां मिली हैं। संशोधन का विकल्प क्रय केंद्र प्रभारी की लॉगिन पर उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि एनआईसी से खाता गलत होने के संबंध में एसएमएस प्राप्त होने पर कर अपना खाता सही करा लें। जनपद स्तर पर उनके खाता में संशोधन के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुश्री निहारिका मोबाइल नंबर- 7839565166, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रजनीश भारती झिंझाना मोबाइल नंबर -9811635141, थानाभवन विपणन अधिकारी अमित यादव मोबाइल नंबर-9411256880, कैराना विपणन अधिकारी सुुशील कुमार साहू, मोबाइल नंबर 9415573701, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सन्नी मलिक मोबाइल नंबर -9058409059,कनिष्ठ सहायक देवराज सिंह मोबाइल नंबर-9719860137 किसान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed