फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanabhavan mill starts, Shamli mill will run on November 2

थानाभवन मिल शुरू, दो नवंबर को चलेगी शामली मिल

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thanabhavan mill starts, Shamli mill will run on November 2
थानाभवन बजाज शुगर मिल में किसान के बैलो को तिलक लगाकर व गुड़ खिलाते नरेश राणा - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल बृहस्पतिवार की शाम को आखिर चालू हो गई है। मिल की ओर से चार नवंबर तक चार लाख दस हजार क्विंटल और पांच नवंबर का 80 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। जिले के गन्ना विभाग और मिल के अफसरों ने दावा किया है कि शामली चीनी मिल दो नवंबर को सुबह चालू हो जाएगी। शामली मिल दो नवंबर तक 79 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों का पिछले साल का पेराई सत्र एक सप्ताह से लेकर एक पखवाडे़ तक देरी से शुुरू हो पाया था। वर्ष 2018-19 के पेेराई सत्र में एक नवंबर को थानाभवन चीनी मिल और शामली चीनी मिल नौ नवंबर और ऊन चीनी मिल 12 नवंबर को चालू हो पाई थी। शामली और ऊन चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ोत्तरी से कई दिन तक मिल की पेराई क्षमता प्रभावित हुई थी। इस साल वर्ष 2019-20 के गन्ना पेराई सत्र के मुख्यमंत्री ने 30-31 अक्तूबर से पहले चीनी मिलों को चालू करने के निर्देश दिए थे। सरशादी लाल समूह की शामली चीनी बुधवार को अपना पेराई पूजन किया है, मिल की ओर से गन्ना सहकारी समिति की ओर से किसानों को 79 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया जा चुका है, मगर शामली चीनी मिल पूजन के बाद चालू नही हो पाई है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल दो नवंबर शनिवार को सुबह छह बजे के लगभग चालू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का पेराई पूजन संपन्न होने के बाद देर शाम थानाभवन मिल चालू हो गई है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेेखपाल सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल ने चार नवंबर तक 4 लाख 10 हजार व पांच नवंबर का 80 हजार क्विंटल का गन्ने का इंडेंट जारी हो चुका है। चीनी मिल के पास देर शाम तक मात्र 14 हजार क्विंटल गन्ना पहुंचा। मिल में सुबह तक 30 हजार क्विंटल गन्ना उपलब्ध करा दिया जाएगा। पहले मिल धीरें -धीरे चलेगी, बाद में गन्ने की आपूर्ति बढ़ने जाने के बाद प्रतिदिन 90 हजार क्विंटल की पेराई करेगी। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऊन मिल मेें शुक्रवार से गुरुवाणी का पाठ शुरू हो जाएगा। तीन नवंबर को दोपहर इस पेराई सत्र का पूजन संपन्न हो जाएगा। मिल के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि पेराई क्षमता की बढ़ोत्तरी के कारण मिल में मशीनरी का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद ऊन मिल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed