फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanaabhan seven and Shamli mill to be closed May 15

थानाभवन सात और शामली मिल 15 मई की होगी बंद

Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thanaabhan seven and Shamli mill to be closed May 15
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल सात मई और सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली 15 मई को अपना पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। जिले की तीन चीनी मिलों में से राणा समूह की ऊन चीनी मिल 30 अप्रैल को अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो चुकी है। जिले की दूसरे नंबर की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल रविवार तक एक करोड़ 38 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।
विज्ञापन


मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि थानाभवन मिल के कुल 82 खरीद केंद्रों में से 52 गन्ना खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। थानाभवन चीनी मिल के बंद होने वाले खरीद केंद्रो की संख्या 70 तक पहुंच जाएगी। गन्ने का बेसिक कोटा सोमवार को समाप्त हो जाएगा। सात मई को चीनी मिल गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी। इसके अलावा मिल के यूनिट हैड वीरपाल ने सरशादी लाल समूह की अपर दो आब चीनी अपना पेराई सत्र 15 मई को समाप्त करके बंद हो जाएगी। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि चीनी मिल गत वर्ष एक करोड़ 15 लाख गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। इस साल चीनी मिल रविवार तक  94 लाख 6 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मिल के दस खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। 36 खरीद केंद्र अभी तक चालू है। 15 मई तक चीनी मिल बेसिक कोटे का गन्ना खरीद कर बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


ऊन और थानाभवन मिल ने शामली की राह आसान की
शामली। सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल का बेसिक कोटे का गन्ना ऊन और थानाभवन मिल ने पेराई करके राह आसान कर दिया। गौरतलब तथ्य यह है कि गन्ने की अधिकता के चलते गत वर्ष शामली चीनी मिल गत 25 मई को बंद हुई थी। इस बार शामली मिल में 13 दिन तक किसानों की बेमियादी हड़ताल के कारण मिल का पेेराई सत्र बंद रहा था। जिससे उसका पेराई सत्र पिछड़ रहा था। शामली चीनी मिल में गन्ने की अधिकता की समस्या समाधान के लिए जिले की ऊन और थानाभवन मिल ने  शामली मिल का गन्ना पेराई करके राह आसान कर दी। थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि शामली मिल का थानाभवन मिल ने एक लाख क्विंटल की गन्ने की पेराई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed