फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thakur ji will be adorned with costumes made in groups

समूहों में बनाए परिधानों से होगा ठाकुर जी का शृंगार

Thu, 06 Aug 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thakur ji will be adorned with costumes made in groups
शामली कोतवाली रेहडे में डालकर घायल महिला को लेकर पहुचे लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। आगामी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए परिधान पहनेंगे। इन समूहों ने तेजी से वस्त्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। इनके बनाए वस्त्रों की आसपास के जनपदों के साथ ही जिले में भी अच्छी मांग रहती है।
विज्ञापन

आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हरियाणा के पानीपत, शामली, मेरठ से हस्त निर्मित कपड़े लाकर श्री लड्डू गोपाल के वस्त्र तैयार कर रही हैं। इनके बनाए आकर्षक वस्त्रों से जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का शृंगार किया जाएगा। समूह से जुड़ी महिलाएं आसपास के बाजारों व प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर इन वस्त्रों की बिक्री करती हैं। न केवल जिले में बल्कि आसपास के जनपदों में भी इन वस्त्रों की मांग रहती है। शामली ब्लाक के भैसवाल ग्राम पंचायत में गठित आदर्श व आरती स्वयं सहायता समूह से नीतू, उमा, थानाभवन ब्लाक के मारुखेड़ी गांव की कन्हैया सहायता समूह की नीलम बताती हैं कि उनके समूह मेें छह-छह महिलाएं ठाकुर जी के वस्त्र तैयार कर रही हैं। ठाकुर जी का छोटे साइज का वस्त्र बनाने में 15-20 रुपये लागत आती है। 25-30 रुपये प्रति परिधान की बिक्री होती है। बड़े आकार के वस्त्र पर 100 खर्च आता है तथा बिक्री 120- 150 रुपये तक होती है। आकर्षक व सजावटी परिधान की 200- 250 रुपये की बिक्री होती है। रसूलपुर गुजरान की लक्ष्मी महिला सहायता समूह की छवि उर्फ गुड़िया बताती हैं कि फूलों व ऊन से तैयार ठाकुुर जी के परिधानों की ज्यादा मांग होती है। ठाकुुर जी के तैयार परिधान जिले व आसपास के जनपदों के दुकानदार व रिश्तेदार खरीद कर ले जाते हैं। ज्यादातर परिधानों की बिक्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर होती है। इस बार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 11- 12 अगस्त को मनाई जाएगी।

शामली  जिले के महिला  स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई  लडडू गोपाल की ड्रेस

शामली जिले के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई लडडू गोपाल की ड्रेस- फोटो : SHAMLI

शामली  जिले के महिला  स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई  लडडू गोपाल की ड्रेस

शामली जिले के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई लडडू गोपाल की ड्रेस- फोटो : SHAMLI

शामली  जिले के महिला  स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई  लडडू गोपाल की ड्रेस

शामली जिले के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई लडडू गोपाल की ड्रेस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed