{"_id":"62fe805cf9344462df1b51ef","slug":"terrorizing-the-train-with-a-knife-the-young-man-robbed-the-bag-shamli-news-mrt6015196113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चाकू से आंतकित कर युवक से बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चाकू से आंतकित कर युवक से बैग लूटा
विज्ञापन
- विरोध करने पर की मारपीट, अलावलपुर-बड़का स्टेशन के बीच रात में हुई घटना
- बैग में थे पांच हजार रुपये व जरूरी कागज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अलावलपुर-बड़का के बीच रात को चार बदमाशों ने चाकू से आतंकित कर युवक से बैग लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट की। बैग में पांच हजार रुपये और जरूरी कागज थे। शामली रेलवे पुलिस ने पीड़ित को बड़ौत क्षेत्र की घटना बताकर वहीं संपर्क करने की बात कहकर भेज दिया।
शहर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी आशुतोष कौशिक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 65 में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे बजे वह शामली आने के लिए लोनी स्टेशन से ट्रेन संख्या 01623 में सवार हुआ। पीड़ित के मुताबिक वह इंजन से तीसरे डिब्बे में सवार हुआ, उस समय डिब्बे में करीब 12 यात्री थे। अलावलपुर स्टेशन पर डिब्बे में उसके अलावा चार यात्री रह गए। इन्हीं चार युवकों जिनकी उम्र 20 से 22 साल के बीच थी, उन्होंने ट्रेन के चलते ही चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए उसका बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। बैग में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ,पैन कार्ड, बैंक की चैक बुक आदि कागज थे।
इसके बाद बड़का स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन धीमी हुई तो बदमाश उतरकर फरार हो गए यह घटना करीब पौने दस बजे हुई। इसके बाद उसने रात में शामली स्टेशन उतरकर रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने सुबह आने के लिए कहा। वह बृहस्पतिवार को तहरीर लेकर रेलवे पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने घटनास्थल बड़ौत क्षेत्र का बताकर वहीं की पुलिस से संपर्क करने की बात कहकर भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।