फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tent trader attacked, injured after live threat on social media

Shamli News: सोशल मीडिया पर लाइव धमकी के बाद टेंट व्यापारी पर हमला, घायल

Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tent trader attacked, injured after live threat on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के दिल्ली रोड पर टेंट व्यवसायी अलीशान पर मंगलवार दोपहर पांच बाइकों पर सवार नकाबपोश आठ युवकों ने लाठी-डंडों और पंच से हमला बोल दिया। हमले के बाद आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। दिन दहाड़े हुए हमले से दुकानदारों में खलबली मच गई।

लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भाग निकले। आरोपियों की एक बिना नंबर की बाइक को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित अलीशान ने बताया कि उसकी दिल्ली रोड के नानूपुरा में टेंट की दुकान है। वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पांच बाइकों पर सवार होकर आठ युवक पहुंचे और आते ही व्यापारी से गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पंच से टेंट व्यावसायी पर हमला बोला दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ही आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसे धमकी दी थी और हथियार भी लाइव वीडियो में दिखाए थे। इस लाइव धमकी के बाद अलीशान लगातार डर और तनाव में था। अलीशान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed