फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tension over the statue of gram panchayat

ग्राम पंचायत की भूमि पर शनिदेव की प्रतिमा लगाने को लेकर को दो पक्षों में बना तनाव

Sat, 16 Nov 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tension over the statue of gram panchayat
शामली क्षेत्र के गांव जललापुर में ग्राम प्रधान पति से मामले की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों के बीच प्रतिमा को मंदिर की भूमि पर स्थापित करने पर सहमति बनने पर मामला सुलझ गया।
विज्ञापन

गांव जलालपुर में स्थित श्री दुर्गा मंदिर और ग्राम पंचायत की भूमि एक ही परिसर में है। मंदिर में पिछले छह दिन से श्रीमदभागवत कथा चल रही है। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया। दोपहर बाद प्रतिमा की स्थापना के लिए मंदिर से मिली हुई ग्राम पंचायत की भूमि पर चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर लोग इकट्ठा हो गए। एक पक्ष के लोगों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध किया। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत की भूमि पर भविष्य में अगर कोई निर्माण कार्य किया जाता है तब प्रतिमा को हटाने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए प्रतिमा को मंदिर की भूमि पर ही स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोग प्रतिमा को ग्राम पंचायत की भूमि पर ही स्थापित करने पर अड़ गए। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान सूचना मिलने पर एसडीएम सदर संदीप सिंह, तहसीलदार राजकुमार और आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में शनिदेव की प्रतिमा मंदिर की भूमि में ही लगाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा लगाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध जताया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच मंदिर की भूमि पर प्रतिमा लगाने पर सहमति बन गई है। गांव में किसी तरह का तनाव या विवाद नहीं है। ग्राम प्रधान पति उमेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा प्रतिमा को ग्राम समाज की भूमि पर लगाने के लिए चबूतरे का निर्माण शुरू कर दिया था, जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था। बाद में मंदिर में ही प्रतिमा लगाने पर सहमति बन गई है। देर शाम पूजा अर्चना कर विधि विधान से मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा की स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed