फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature falling shudder missing

तापमान गिरने से छूट रही कंपकंपी

Mon, 25 Jan 2016 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature falling shudder missing
शामली। सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी में लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शनिवार को पूरे दिन अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम होते ही कोहरे शुरू हो गया। पूरी रात कोहरा और उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने से हल्की धूप निकली, लेकिन हवाएं चलने से मौसम ठंड रहा।
विज्ञापन


 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रात के तापमान में  0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की गई है।  रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, बीएसए राजदेव सिंह ने बताया कि  ठंड और घने कोहरे के चलते जिले में कक्षा एक से लेकर कक्षा-8 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी के विद्यालयों में 25 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि कोई भी विद्यालय संचालित पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed