{"_id":"66c8dd778ac9ca26140d76c4","slug":"temperature-dropped-by-four-degrees-celsius-due-to-rain-relief-from-heat-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126789-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश होने से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश होने से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा, गर्मी से मिली राहत
Sat, 24 Aug 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली के एम एसके रोड पर बरसात में गुजरते वाहन । संवाद
शामली। जिले में सुबह आधे घंटे की बारिश और इसके बाद दोपहर तक बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना बना रहा। शाम को चार बजे धूप निकली। बारिश होने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। शहर में सुबह दस बजे आधे घंटे की बारिश हुई। जिले में कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। बारिश से मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग बारिश में भीगते हुए सड़कों से गुजरे। शाम को चार बजे धूप निकली। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। बारिश होने से पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात के तापमान में कोई परिवर्तन न होने से 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा।