{"_id":"5c460c47bdec22738813a79a","slug":"tej-hava-aur-boondaabandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
Mon, 21 Jan 2019 11:45 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी होने के कारण सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। जिस कारण ठंड एक बार से बढ़ गई, जबकि पिछले तीन दिनों से मौसम काफी गरम था। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।
सोमवार सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर बाद अचानक आकाश में बादल छा गए और उत्तरी दक्षिणी हवा चलने के कारण मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में अचानक बदलाव आया है। दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। जिससे दिन और रात के पारे में काफी बदलाव आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार, बुधवार शुक्रवार और शनिवार को आकाश में बादल छाए जाने के साथ साथ बूंदाबांदी की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आने वाले दिनोें में मौसम बिगड़ेगा। बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा ओला पड़ने से आलू सरसों, गोभी, पालक और टमाटर की फसलों को नुकसान हो सकता है।
मौसम बिगड़ने की तिथि और तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
22 जनवरी 18 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 18 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
25 जनवरी 17 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
26 जनवरी 18 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस