फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tehsil, police station and government offices are hubs of corruption: Shivpal

तहसील, थाना और सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे : शिवपाल

Mon, 22 Sep 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tehsil, police station and government offices are hubs of corruption: Shivpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भौंरा कलां (मुजफ्फरनगर)। सपा की पीडीए पंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तहसील, थाना और सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। अधिकारी गरीब, किसान और मजदूरों की समस्याओं को नहीं सुनते जबकि लेखपाल मामूली कार्यों के लिए किसानों से अवैध उगाही कर रहे हैं।



सपा नेता विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप ने भौराकलां में पीडीए पंचायत का आयोजन किया था, जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद कर कहा कि वे ईमानदार किसान नेता थे, जिन्होंने पटवारियों के बस्ते रखवा दिए थे। सपा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए राजस्व संहिता में बदलाव किए। ग्रामीणों के पैतृक घरों के लिए घरौनी योजना लागू की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अब घरों पर बाबा का बुलडोजर चल रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के योगदान को भी याद किया। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए सीमा पर शहीद हुए जवान का शव घर भेजने का कानून बनाया और किसान-मजदूर-गरीब जनता के हित में काम किया। उन्होंने मसीहा नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भी नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने के वायदे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज किसान यूरिया-खाद की एक बोरी के लिए परेशान हैं। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए हैं। जीएसटी घटाने की बात करने वाली भाजपा ने ही इसे लागू किया और दूध-दही से लेकर विधायक निधि तक पर टैक्स लगा दिया। सपा सरकार ने जो सड़कें बनाईं, भाजपा उन पर भी टोल वसूल रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। बिजली और सड़क की हालत खराब है। स्मार्ट मीटर तेजी से घूम रहे हैं।



सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भी भाजपा सरकार पर किसान, मजदूर और दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, ईलम सिंह गुर्जर, मांगेराम कश्यप, राहुल प्रधान, लोकेश कश्यप, राजेश्वर बंसल आदि मौजूद रहे।




-
चार गेटों का किया लोकार्पण
पंचायत के बाद मुख्य अतिथि ने भौंरा कलां में चार मुख्य मार्गों पर विधान परिषद सदस्य किरण पाल सिंह कश्यप की विधायक निधि से निर्मित चार गेटों का लोकार्पण किया। ये गेट पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व सांसद जयपाल सिंह कश्यप की स्मृति में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed