फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager took six year old girl home and raped her

Shamli News: छह साल की बालिका के साथ किशोर ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 11 Jun 2024 04:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager took six year old girl home and raped her
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में सोमवार दोपहर को छह वर्ष की बालिका के साथ मोहल्ले के 16 वर्षीय किशोर ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को उसके घर भेज दिया। बालिका की हालत खराब देखकर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा बनत के एक मोहल्ले की पांच साल की बालिका को मोहल्ले का किशोर खाने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। किशोर ने बालिका के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बालिका को उसके घर भेज दिया। जब बालिका अपने घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी हालत देखकर उससे जानकारी ली। बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि इस घटना की जानकारी आरोपी की मां को भी हो गई थी, लेकिन उसने घटना को छिपाने की कोशिश की और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

टायर पंक्चर की दुकान पर पिता का सहयोग करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि आरोपी का पिता गांव में ही टायर पंक्चर की दुकान करता है। आरोपी भी दुकान पर पिता का पंक्चर लगाने में सहयोग करता है। प्रतिदिन सुबह के समय वह पिता के साथ चला जाता है। बताया जा रहा है कि नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed