फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager killed, woman injured in pickup collision

Shamli News: पिकअप की टक्कर से किशोरी की मौत, महिला घायल

Tue, 17 Feb 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, woman injured in pickup collision
ऊन। गांव पिन्डोरा (जहांगीरपुर) में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से शुक्रवार शाम 15 वर्षीय किशोरी पूर्वी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव पिन्डोरा निवासी बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री पूर्वी और बहन बबीता (50) गांव से ऊन-थानाभवन मार्ग की ओर टहलने गई थीं। आरोप है कि तभी पिन्डोरा की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ऊन लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन पूर्वी को झिंझाना के अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बबीता का प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed