फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager drowned in Yamuna, search continues

यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Yamuna, search continues
कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में युमना पुल पर युवक तलाशने के लिये लगी भीड - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील गांव में मामा के घर आया किशोर यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पावटी निवासी रईस का 14 वर्षीय पुत्र आजम सोमवार को ईद के दिन गांव इस्सोपुर टील में अपने मामा के घर आया हुआ था। आजम अपने मामा के लड़के वादिल, फुरकान, वासिद के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय किशोर आजम तेज बहाव के चलते यमुना नदी में डूब गया। किशोर के साथ गए तीनों लड़कों ने गांव में पहुंचकर मामले की सूचना परिजनों को दी। किशोर के डूबने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर किशोर की यमुना में तलाश शुरू कर दी है। शाम तक यमुना में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका, तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed